Atreya


Wednesday, November 24, 2010



ब्रेड के गुलाब जामुन

ब्रेड के गुलाब जामुन
 

विधि :
पिसी हुई मिश्री में खोया, चिरौंजी और पिसी इलायची मिला दें। ब्रेड को एक प्लेट में फैलाकर दूध में भिगो दें। पांच मिनट बाद ब्रेड को निचोड़ दें ताकि दूध निकल जाएं। इसमें मैदा व सूजी मिलाएं। मिश्रण ज्यादा सख्त नही होना चाहिए।
मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। प्रत्येक गोली में बीच में मिश्री वाला मसाला भर कर बंद कर दें। चीनी और पानी की एक तार की चाशनी बनाकर अलग रख लें।
अब गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरे भूरे होने तक गोलियां तले और इन्हें गर्म चाशनी में डाल दें। 2-3 घंटे चाशनी में गोलियां भीगने दें। तैयार हैं गुलाब जामुन। इन पर पिस्ते की कतरन छिड़क कर सर्व करें।
 
सामग्री :
6 ब्रेड स्लाइस, 1 टी स्पून मैदा, 1 टी स्पून बारीक सूजी, 3 टे.स्पून दूध, 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर, 1 टे.स्पून, पिसी मिश्री,1 टे.स्पून हल्का भुना हुआ खोया, 1 टी स्पून चिरौंजी, 1 टी स्पून बारीक कटा पिस्ता, तलने के लिए रिफाइंड ऑयल।
कितने लोगों के लिए : 3





गाजर का हलवा




गाजर का हलवा
 

विधि :
गाजर को छीलकर धो लें और कद्दूकस करके दूध के साथ कड़ाही में डालकर लगातार चलाते हुए सारा पानी सुखा लें। जब गाजर का सारा पानी सूख जाये तो उसमें चीनी और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
खोये को हाथ से मसलकर हलवे में डाल दें। सूखी मेवा और इलायची डालकर कुछ देर लगातार चलाते हुए पकाये। गर्मागर्म सर्व करें।
 
सामग्री :
6 गाजर, 1 कप दूध, 1/2 कप चीनी, 1/2 कप खोया, 1 टे.स्पून बादाम (बारीेक कटा), 5 इलायची, 2-3 पिस्ते, 1/4 कप घी, 1 टी स्पून किशमिश।
कितने लोगों के लिए : 2




मैंगो सोरबे



मैंगो सोरबे
 
विधि :
मैंगो जूस, नींबू का रस और एसेंस एक साथ मिलाकर ठंडा करें। एक कंटेनर में घोल डालें और ढक्कन लगाकर फ्रिजर में तब तक रखें जब तक जम न जाए। फ्रिज से निकालें और ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें। इसे फिर कंटेनर में डालकर ढक्कन लगाकर फ्रिजर में दोबारा रखें। एक बार और यही क्रिया दोहरा कर फ्रिजर में रखें। अंगूर और पुदीने के पत्ते से सजाकर सोरबे के स्कूप्स आइस्क्रीम ग्लास में निकालकर सर्व करें।
 
सामग्री :
4 कप मैंगो जूस, 2 टी स्पून नींबू का रस,1 टी.स्पून बादाम का एसेंस।
सजावट के लिए:
काले अंगूर या चेरी और पुदीने के पत्ते।
कितने लोगों के लिए : 6




मिस्सी पूड़ी



मिस्सी पूड़ी
 

विधि :
एक परात में आटा और बेसन छान लें अब इसमें सभी मसाले और बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें।
मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें, गरम पानी से गूंध लें आटा रोटी के आटे से थोड़ा सख्त गूंधे जैसे पूड़ी के लिए गूंधते हैं। गीले कपड़े से ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।
आधे घंटे बाद हाथ से लोइयां बना कर, चकले पर बेल कर गरम तेल या घी में तल लें।
गरमागरम मिस्सी पूड़ी अचार, चटनी या सब्जी के साथ सर्व करें।
 
सामग्री :
300 ग्राम गेंहू का आटा, 150 ग्राम बेसन, 1/4 टी स्पून अजवायन, 1 चुटकी हींग, 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून सूखा धनिया, 1/4 टी स्पून हल्दी, 2 हरी मिर्च, 1 प्याज बारीक कटी हुई, 1/2 कप हरा धनिया, 1 टे.स्पून तेल मोयन के लिए, तलने के लिए तेल आवश्यकतानुसार, नमक स्वादानुसार।
कितने लोगों के लिए : 5




केसरी पनीर



केसरी पनीर
 
विधि :
केसर को एक चम्मच पानी में भिगो दें। अब एक पैन में घी गरम कर उसमें टॉमेटो प्यूरी, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डाल दें। एक मिनट तक चलाकर दही भी डाल दें। 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए भून लें अब इसमें पनीर भी डाल दें।
2 मिनट तक पकने दें। अब हरी इलायची पाउडर, भीगी हुई केसर और बादाम के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें।
 
सामग्री :
250 ग्राम पनीर, 1/4 टी स्पून केसर, 2 टे.स्पून देसी घी, 1/2 कप टॉमेटो प्यूरी, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टे.स्पून चीनी, नमक स्वादानुसार, 1 कप दही, 1/4 टी स्पून हरी इलायची पाउडर, 5-6 भुने हुए बादाम (बारीक कटे हुए)।
कितने लोगों के लिए : 3


 

 

 

फ्रूट सलाद



फ्रूट सलाद
 
विधि :
बर्फ चूर-चूर कर लीजिए, संतरा छीलिए और गूदा निकालिए, अनन्नास के गोल स्लाइस काटिए, खरबूजे की छोटी-छोटी फांके कीजिए।
अब एक बड़ी प्लेट में अनन्नास के टुकड़े बिछाकर रखिए। इनके ऊपर बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े रखिए। फिर संतरे के गूदे को बर्फ के टुकड़ों पर फैला दीजिए।
दही-चीनी भलीभांति फेंट लीजिए। इसको संतरों के ऊपर और चारों ओर फैलाइए। दही मलाईदार और मीठा हो, फिर केले और खरबूजे के पतले कतलों को प्लेट के चारों और रखिए। इन सबके ऊपर अनार के दाने और चीकू सजाकर रखिए। ठंडा कर सर्व करें।
 
सामग्री :
1 अनन्नास, 1 लाल दानेदार अनार, 1 रसीला संतरा, 2 केले, 4 चीकू, 5-6 खरबूजे की फांकें, 250 ग्राम दही, इच्छानुसार चीनी और बर्फ।
कितने लोगों के लिए : 5

( दैनिक जागरण )

No comments:

Post a Comment